शिव भक्तों की सेवा में जुटा समाज: 2100 लीटर मिल्क रोज का वितरण

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा(महेन्द्र नागौरी)
श्री शिव महापुराण कथा में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रावणा राजपूत समाज एवं फाइनेंसर्स क्लब ने अनूठी पहल करते हुए प्रतिदिन 2100 लीटर “मिल्क रोज” शीतल पेय का वितरण किया।
कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र सिंह कानावत व क्लब अध्यक्ष रितेश गुर्जर के नेतृत्व में दूध व शरबत से तैयार पेय श्रद्धालुओं को पिलाया गया। सेवा कार्य में एडवोकेट पीरू सिंह गौड़, अमर सिंह टांक, रवि सिंह गहलोत सहित कई समाजसेवी सक्रिय रहे।
भीषण गर्मी के बीच यह सेवा शिव भक्तों के लिए राहत बनी और आयोजन में सेवा भाव की मिसाल पेश की गई।